1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. चौराहे पर लेखपाल को थूकना पड़ा भारी, SSP ने वसूल कराया 500 रुपये जुर्माना, आप भी हो जायें सावधान

चौराहे पर लेखपाल को थूकना पड़ा भारी, SSP ने वसूल कराया 500 रुपये जुर्माना, आप भी हो जायें सावधान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चौराहे पर लेखपाल को थूकना पड़ा भारी, SSP ने वसूल कराया 500 रुपये जुर्माना, आप भी हो जायें सावधान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

प्रयागराज: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछल कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। कोरोना के नई गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। लेकिन लोग हैं कि अपनी आदत से बाज नहीं आ रहें हैं। ताजा मामला बुधवार शाम प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित आनंद हॉस्पिटल के पास हुआ। यहां चौराहे पर खड़े एक लेखपाल ने थूक दिया, जिस पर SSP ने चालान काटकर उससे जुर्माना वसूल किया।

SSP सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी बुधवार शाम कोविड नियमों का पालन कराने के संबंध में चेकिंग कर रहे थे। वह आनंद हॉस्पिटल के पास पहुंचे तो देखा कि एक शख्स सड़क पर खड़े होकर लगातार थूक रहा था। एसएसपी ने जब उससे पूछताछ की तो उसने खुद का नाम राजकुमार और लेखपाल बताया। इसके बाद SSP ने उसे नसीहत देते हुए मातहतों से कार्रवाई करने को कहा।

SSP के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने रायबरेली निवासी लेखपाल राजकुमार से थूकने के आरोप में पांच सौ रुपये का चालान काटते हुए शमन शुल्क वसूल किया। इसी तरह सिविल लाइंस में बस स्टैंड के पास ई-रिक्शे पर सवार युवक के थूकने पर एसपी क्राइम ने भी चालान काटने की कार्रवाई की।

आपको बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के बाद पुलिस अब कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन करवा रही है। इसके संबंध में बुधवार को एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा व एडीएम सिटी ने पुलिस लाइन सभागार में मातहतों के साथ बैठक की। वहां मौजूद सीओ व थानेदारों को बताया गया कि मुख्य मार्ग के अलावा गली-मोहल्ले में कड़ाई से चेङ्क्षकग की जाए।

उनको बताया गया कि बिना मास्क व थूंकने वालों का चालान काटा जाए। भिक्षावृत्ति करने वालों को रैन बसेरा में भेजकर उनके खाने-पीने का उचित प्रबंध किया जाए। साथ ही बेवजह घूमने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई हो।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...