1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ‘राष्ट्रीय स्वत्व: भारतीय वैज्ञानिकों का संघर्ष’ विषय पर व्याख्यान, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री परमार रहे मौजूद

‘राष्ट्रीय स्वत्व: भारतीय वैज्ञानिकों का संघर्ष’ विषय पर व्याख्यान, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री परमार रहे मौजूद

प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नंद कुमार ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान, उनके संघर्ष और विज्ञान में “राष्ट्रीय स्वत्व” की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

By: Naredra 
Updated:
‘राष्ट्रीय स्वत्व: भारतीय वैज्ञानिकों का संघर्ष’ विषय पर व्याख्यान, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री परमार रहे मौजूद

भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में आज ‘विज्ञान में राष्ट्रीय स्वत्व: भारतीय वैज्ञानिकों का संघर्ष’ विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रज्ञा प्रवाह के सहयोग से विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नंद कुमार ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान, उनके संघर्ष और विज्ञान में “राष्ट्रीय स्वत्व” की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा “वंदेमातरम्” का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव डॉ. एस. बी. सिंह ने आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

भोपाल से संवाददाता अमित मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...