1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ, नर्मदा के तट पर चलाया व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम

‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ, नर्मदा के तट पर चलाया व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम

इस अभियान के दौरान घाटों पर जमा पॉलीथीन,  पूजन सामग्री, पुराने वस्त्र और अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नर्मदा मैया की अविरलता और निर्मलता को अक्षुण्ण बनाए रखना तथा पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण करना है।

By: Naredra 
Updated:
‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ, नर्मदा के तट पर चलाया व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम

बड़वानी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत  नर्मदा नदी के तट पर व्यापक स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ कलेक्टर जयती सिंह ने किया।

इस मौके पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत काजल जावला, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व भूपेन्‍द्र रावत सहित तहसीलदार व  मुख्‍य अधिकारी नगरपालिका सोनाली शर्मा सहित निकाय के पार्षद स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने राजघाट स्थित मांनर्मदा के पावन तट पर विधिवत पूजन-अर्चन कर अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान सुबह से ही नर्मदा घाट पर उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने हाथों में झाड़ू और तगाड़ी थामकर घाटों की सफाई की। वहीं इस अभियान के दौरान घाटों पर जमा पॉलीथीन, पूजन सामग्री, पुराने वस्त्र और अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नर्मदा मैया की अविरलता और निर्मलता को अक्षुण्ण बनाए रखना तथा पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण करना है।

इस अवसर पर मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सामाजिक संगठनों तथा कर्मचारियों को जल संरक्षण और श्रमदान स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...