5 नवम्बर को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौक़े पर अथिया को जमकर बधाइयां दी गई। इंडस्ट्री के सह-कलाकारों से लेकर दोस्तों, परिवार और फैंस ने अथिया को हैप्पी बर्थडे कहा, मगर इन सभी में एक बधाई सबसे ख़ास थी।

क्रिकेटर केएल राहुल ने भी अथिया को जन्मदिन की मुबारकबाद एक बेहद प्यार तस्वीर शेयर करके दी। अथिया कथित तौर पर राहुल के साथ रिलेशनशिप में हैं। केएल राहुल अथिया के साथ अपनी एक प्यारी और अतरंगी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों प्रेमी-युगल की तरह नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ राहुल ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मैड चाइल्ड।
इस तस्वीर का जवाब अथिया ने दिल बनाकर दिया है। हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या ने भी तस्वीर पर प्यार लुटाया। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी राहुल और अथिया की तस्वीर पर दिलों की इमोजी बनाकर बधाई दी।

केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘सालगिरह मुबारक हो पागल बच्ची’। राहुल के इस पोस्ट पर अथिया के अलावा हार्दिक पांड्या, नताशा स्टैनकोविच और सूर्यकुमार यादव ने कमेंट किया है।
इसके अलावा केएल राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अथिया की बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें कैप्शन भी राहुल ने खुद लिखा है, ‘केक कहां है?’ एक और तस्वीर में राहुल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वो खुश है।
अथिया बॉलीवुड के बलवान एक्टर सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी हैं। अथिया ने अपना करियर सूरज पंचोली के साथ हीरो फ़िल्म से 2015 में शुरू किया था। सूरज का भी यह डेब्यू था।