1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘किंग ऑफ़ रोमांस’ का 55वां जन्मदिन आज, जानिए अनसुनी- अनकही कहानी

‘किंग ऑफ़ रोमांस’ का 55वां जन्मदिन आज, जानिए अनसुनी- अनकही कहानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘किंग ऑफ़ रोमांस’ का 55वां जन्मदिन आज, जानिए अनसुनी- अनकही कहानी

बॉलीवुड में ‘किंग ऑफ़ रोमांस’ माने जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान दो नवंबर को 55 साल के हो गए हैं। उनके फैंस के लिए ये दिन जश्न से कम नहीं होता। हर साल हज़ारों की संख्या में शाहरुख़ के फैंस उनके जन्मदिन पर अपने सुपरस्टार की एक झलक के लिए उनके घर ‘मन्नत’ के सामने घंटों खड़े रहते हैं। और शाहरुख़ ख़ान भी बिना उन्हें नाराज़ किए अपने चाहने वालों से मुख़ातिब होते है।

लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण शाहरुख़ ख़ान अपने फ़ैंस से वर्चुअली रूबरू होने जा रहे हैं। दिव्या भारती और ऋषि कपूर के साथ ‘दीवाना’ फ़िल्म से कदम रखने वाले शाहरुख़ ख़ान ने 1993 में कुछ ऐसी फ़िल्में की जो उस दौर के हीरो नहीं किया करते थे।

निर्देशक अब्बास-मस्तान की फ़िल्म ‘बाज़ीगर’ में शाहरुख़ ख़ान ने ऐसे हीरो का किरदार निभाया जो अपनी हेरोइन को मार डालता है। वहीं, यश चोपड़ा की ‘डर’ में शाहरुख़ ख़ान ने एकतरफ़ा प्यार के जुनूनी आशिक़ का किरदार निभाया था जो अपने जुनून में किसी भी हद तक जा सकता था। “आई लव यू…..क…..क …क… किरण” डायलॉग आज भी वो ‘डर’ कायम करता है।

“बाज़ीगर के साथ शाहरुख़ ख़ान ने एक शातिर किस्म के हीरो को लॉन्च किया। उसी साल शाहरुख़ ख़ान ने ‘डर’ में नकारात्मक क़िरदार किया जो उस दौर के परंपरागत हिंदी फ़िल्म हीरो के लिए एक टैबू यानी वर्जित बात माना जाता था।

शाहरुख खान और गौरी की जोड़ी पावरफुल और परफेक्ट कपल में से एक मानी जाती है। उनकी लव स्टोरी एक फिल्मी कहानी की तरह ही है। साल 1984 में दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। तब शाहरुख खान की उम्र 18 साल थी।

पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही थीं। जब शाहरुख ने उनके साथ डांस करना चाहा तो उन्होंने खास रुचि नहीं दिखाई और कह दिया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। गौरी की बात सुन शाहरुख को झटका लगा।

बाद में पता चला कि गौरी का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। उन्होंने उनसे झूठ बोला था। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। एक बार शाहरुख खान के जन्मदिन पर गौरी उनके घर पहुंचीं लेकिन वो उन्हें बिना बताए थोड़ी देर बाद अपने दोस्तों के साथ घूमने चली गईं। उस वक्त शाहरुख को एहसास हुआ कि गौरी ही हैं जिनके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं।

शाहरुख खान और गौरी ने जब शादी का फैसला लिया तो यह इतना भी आसान नहीं था। उनकी शादी में धर्म भी आड़े आ रहा था। शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। दूसरी बड़ी वजह यह थी कि उस वक्त शाहरुख इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे।

जब शाहरुख, गौरी के माता-पिता से मिले तो उन्होंने खुद को हिंदू बताया। यही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। आखिरकार शाहरुख, गौरी के माता-पिता को मनाने में कामयाब रहे और 25 अक्तूबर 1991 को दोनों की शादी हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...