1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. खकनार पुलिस का बड़ा एक्शन: जुआ फड़ पर छापा, 6 आरोपी गिरफ्तार

खकनार पुलिस का बड़ा एक्शन: जुआ फड़ पर छापा, 6 आरोपी गिरफ्तार

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

By: Naredra 
Updated:
खकनार पुलिस का बड़ा एक्शन: जुआ फड़ पर छापा, 6 आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर जिले के खकनार थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरपुर में दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया।

मौके से ₹5650 नगद जब्त किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

बुरहानपुर से संवाददाता राजीव राठौर की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...