शाजापुर जिला चिकित्सालय में 28 फरवरी को कायाकल्प टीम का निरीक्षण होना है, जिसके लिए जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन ने एक टीम गठित की है। इस टीम के द्वारा जिला चिकित्सालय के आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है और दुकानदारों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जा रही है। टीम के द्वारा दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकान के आसपास गंदगी न करें, धूम्रपान से संबंधित चीजें न बेचें और शौचालय की स्वच्छता का ध्यान रखें।
फल की दुकानों पर जाकर फल और फ्रूट की गुणवत्ता की जांच की गई और दुकानदारों को खराब फल और फ्रूट न बेचने की सलाह दी गई। जिन दुकानों पर अनियमितताएं पाई गई हैं और उनको अपनी गलतियां सुधारने का निर्देश दिया गया है। डॉक्टर शुभम गुप्ता ने बताया कि 28 तारीख को कायाकल्प टीम के निरीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय के आसपास की दुकानों को स्वच्छता के निर्देश दिए जा रहे हैं।