1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. करीना कपूर ने अपने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो, देखें

करीना कपूर ने अपने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करीना कपूर ने अपने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो, देखें

दिवाली के इस पावन अवसर पर करीना कपूर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ सैलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। सुरक्षित रहें, खुश रहें।’

फोटो में बेबो, सैफ और उनका बेटा कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल, दिवाली के इस खास अवसर पर करीना परिवार के साथ धर्मशाला में हैं।

काम की बात करें तो आखिरी बार करीना कपूर, अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आई थीं। वह करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ का भी हिस्सा हैं, जिसमें उनके अलावा आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण जैसे सितारे मौजूद हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...