दिवाली की आहट महसूस होने लगी है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी रोशनी के इस पर्व के लिए गियर अप हो रहे हैं। करीना कपूर ख़ान दिवाली के एक छोटे-से सेलिब्रेशन में अपनी मॉम बबीता कपूर और उन लोगों के साथ नज़र आयीं, जो उनका और उनके काम का ध्यान रखते हैं। इसकी तस्वीरें करीना की मैनेजर पूनम दमानिया ने शेयर की हैं।

तस्वीरों में करीना कपूर की मॉम बबीता और पूनम के अलावा फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता और मेकअप आर्टिस्ट पॉम्पी हैंस भी दिख रहे हैं। करीना ने ऑफ-व्हाइट रंग का सलवार-कुर्ता पहना है, जिस पर लाल दुपट्टा डाला है।
बेबो इस वक़्त प्रेग्नेंट हैं और उसकी चमक उनेके चेहरे पर देखी जा सकती है। करीना का बेबी बंप भी साफ़ दिख रहा है। पूनम ने इन तस्वीरों के साथ लिखा कि अपने पसंदीदा लोगों के साथ त्योहार की शुरुआत करने से बेहतर और क्या हो सकता है। इसके साथ पूनम ने हैप्पी दिवाली लिखा।

करीना ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था- बिंदी के साथ कुछ तो है। मुझे बहुत पसंद है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी बेबो काम कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने बहन करिश्मा कपूर के साथ एक कमर्शियल शूट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में छायी रहीं।