बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और इन दिनों अपनी इस खूबसूरत फेज को इंजॉय कर रही हैं। हालांकि, इस बीच उन्होंने अपने काम को भी जारी रखा है। वहीं इस दौरान पति सैफ अली खान पूरी तरह करीना कपूर का साथ देते नजर आए। इसके साथ ही करीना के साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी उनके साथ रहे।
https://www.instagram.com/p/CGm32aGpbM5/
वही, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में पाउट बनाते हुए एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करीना कपूर खान की फोटो पर करिश्मा कपूर ने भी कमेंट किया है। करिश्मा ने लिखा है, जल्दी आओ बहुत याद आ रही है।
करीना कपूर खान , आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए दिल्ली गई हुई थीं। अब फिल्म की शूटिंग करके लगभग एक महीने बाद पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ वापस मुंबई आ गई हैं।
https://www.instagram.com/p/CGmBFzDpY57/
करीना कपूर खान की पाउट वाली फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। करीना कपूर ने इस खास मौके पर व्हाइट कलर की ढीले सलवार सूट नजर आ रहीं थी। वहीं सैफ अली खान ने ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहन रखा था।
करीना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. करीना कपूर और सैफ अली खान के शादी की शानदार 8 साल पूरे हो गए हैं, 6 अक्टूबर, 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे जिसके बाद साल 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया था।