1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. करीना कपूर मां बबीता से मसाज लेती आई नजर, तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की

करीना कपूर मां बबीता से मसाज लेती आई नजर, तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करीना कपूर मां बबीता से मसाज लेती आई नजर, तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की

वायरल न्यूज़: इन दिनों अदाकारा करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी का आनंद उठा रही हैं। प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से करीना की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह अपना बेबे बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर कॉफी एक्टिव नजर आ रही हैं।

वही,शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर सर के मसाज की एक तस्वीर साझा की। मसाज कोई और नहीं बल्कि पूर्व अदाकारा बबीता कर रही थीं।

प्रेग्नेंट करीना कपूर ने व्यस्त शेड्यूल से फुर्सत के कुछ पल निकालकर अपनी मां बबीता के साथ बिताए। इस दौरान, पति सैफ अली खान के साथ दूसरे बच्चे की मां बननेवाली अदाकारा ने तनाव मुक्त होने की कोशिश की। पोस्ट का कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, “मां के हाथ की मालिश”। तस्वीर में बबीता कपूर को अपनी बेटी के सर का मसाज करते हुए देखा जा सकता है।

तनाव मुक्त और खुश दिखाई दे रही करीना ने ढीला-ढाला फिरोजे रंग का प्रिंटेड कुर्ता पहन रखा है। सोफे पर बैठी बेबो के पीछे मां बबीता खड़ी होकर बेटी के सिर का मसाज करते हुए नजर आ रही हैं। मसाज करते वक्त बबीता ने लाल हेयरबैंड के रंग से मिलता जुलता सफेद धारीदार शर्ट पहना है।

करीना की फोटो देखकर लग रहा हैं वह काफी खुश हैं। इस फोटो पर उनको जमकर लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं। बता दें कि फोटो पर उनको एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। बेबी बंप के साथ उनकी फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

हाल ही में करीना दिल्ली से ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म की शूटिंग करके मुंबई लौटी हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान नजर आएंगे। यह फिल्म अंग्रेजी फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रूपांतरण है।

आपको बता दें कि करीना कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग खत्म की है। इसमें वह एक्टर आमिल के साथ लीड रोल प्ले करनी नजर आने वाली हैं। पहले यह फिल्म 2020 की क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह साल 2021 की क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम हैंक्स के ‘द फॉरेस्ट गम्प’ पर आधारित है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...