1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. करीना कपूर और सैफ अली खान की 8वीं सालगिरह पर खुले कुछ राज, पढ़ें

करीना कपूर और सैफ अली खान की 8वीं सालगिरह पर खुले कुछ राज, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करीना कपूर और सैफ अली खान की 8वीं सालगिरह पर खुले कुछ राज, पढ़ें

करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है। दोनों आज अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं, आज ही के दिन यानी 16 अक्टूबर, 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे जिसके बाद साल 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया था।

https://www.instagram.com/p/CD8vE-RBRjB/

हाल ही में करीना कपूर खान ने इस बात की जानकारी दी थी कि वह दूसरे को बच्चे को जन्म देने वाली हैं। करीना कपूर के लिए यह साल दूसरे सालों से बेहद खास है।

https://www.instagram.com/p/B6hJVhtBMR7/

करीना कपूर ने अपनी शादी की सालगिरह पर सैफ के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों रिलैक्स करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने प्यारा सा मैसेज लिखा है।

उन्होंने कहा, एक समय की बात है, ‘बेबो नाम की एक लड़की और सैफू नाम का एक लड़का था। दोनों को स्पैगेटी और वाइन बहुत पसंद थी और दोनों खुशी से रहते थे। तो आप लोग समझ गए एक शादीशुदा खुशहाल कपल की जिंदगी का राज. शादी के सालगिरह की शुभकामनाएं। हमेशा खुश रहें।’

https://www.instagram.com/p/B6daf3MBDbV/

करीना कपूर की इस इंस्टाग्राम पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B6TLH7CBZQe/

बता दें करीना कपूर के लिए यह साल दूसरे सालों से काफी अलग है क्योंकि एक तरफ वह अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ वह अपने दूसरे बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का आज बर्थडे है। करीना और सैफ की जोड़ी बॉलीवुड की रॉयल जोड़ी है। दोनों की लव स्टोरी भी काफी मजेदार है। एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा था कि उन्होंने सैफ से शादी करने के लिए घर से भागने का प्लान बना लिया था।

करीना ने कहा था, ‘हम अपनी प्राइवेसी को लेकर इतना ज्यादा परेशान हो गए थे कि हमने अपनी फैमिली को धमकी दे दी थी कि अगर हमारी शादी मीडिया में ज्यादा हाइलाइट हुई तो वो दोनों भाग जाएंगे। हमने देखा कि लोग हमारी शादी के बारे में हर छोटी बड़ी डिटेल जानना चाहते हैं तो फिर हमने अपनी रजिस्टर्ड शादी के तुरंत बाद ही मीडिया को घर के छत से हैलो किया था’

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...