भोपालः मुकेश नायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कैलाश विजयवर्गीय इसलिए नहीं गए क्यों कि उन पर भी कई मामले दर्ज हैं। जिस तरह विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के मामले में केस चल रहा है उसी तरह कैलाश विजयवर्गीय पर भी पश्चिम बंगाल में इनके ऊपर चल रहे मुकदमों की चुनाव आयोग को सही जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग में उन्होंने शिकायत की है कि इनके विधान सभा क्षेत्र को भी शून्य घोषित कर देना चाहिए। इस मामले में कांग्रेस अब कोर्ट जाएगी।
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने भाजपा के आरोपों को लेकर बयान दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के आरोप पूरी तरह से असत्य हैं। भ्रम फैलाना इनकी फितरत है। बाबा साहब को कांग्रेस पार्टी, महात्मा गांधी और पं. जवाहरलाल नेहरू ने संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। सदैव उनका आदर किया और उनके ड्राफ्ट किए संविधान को लोकसभा में कांग्रेस ने पारित किया।