सुपरस्टार शाहरुख खान 55 साल के हो गए हैं। सोमवार को शाहरुख ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी बधाई मिली। फिल्मी स्टार्स से लेकर उनके फैंस ने उन्हें बधाइयां दी और शाहरुख खान ने भी एक वीडियो जारी कर उनका शुक्रिया अदा किया है।
हालांकि, शाहरुख खान की करीबी दोस्त और आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स में उनके साथ जुड़ी एक्ट्रेस जूही चावला ने ना सिर्फ शाहरुख को बर्थडे विश किया है, बल्कि एक शानदार बर्थडे गिफ्ट भी दिया। उन्होंने बर्थडे गिफ्ट के रुप में शाहरुख खान को कोई सामान गिफ्ट नहीं किया, बल्कि उन्होंने बताया कि वो शाहरुख के बर्थडे पर 500 पौधे लगाती हैं।
I plant 500 trees for #ShahRukh on his birthday for #CauveryCalling
From co-star, co-producer to co-owner ….dotted with much laughter and some tears, it's been a long, colourful & eventful journey 🙏😇🌟🌸😅🤪 Happy Birthday @iamsrk@ishafoundation— Juhi Chawla (@iam_juhi) November 2, 2020
जूही चावला ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने शाहरुख के लिए किए गए बर्थडे विश ट्वीट में पौधे लगाने के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, ‘मैं को-स्टार, को-प्रोड्यूसर, को ऑनर की ओर से Cauvery Calling के लिए शाहरुख खान के बर्थडे पर 500 पौधे लगाती हूं। हंसी, आंसुओं के साथ लंबी कलरफुल जर्नी रही है।’
बता दें कि एक्ट्रेस अपने बिजनेस का ध्यान रखने के साथ ही पर्यावरण को लेकर भी काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सदगुरू की पहल कावेरी कॉलिंग से जुड़ी हुई हैं और इस पहल में एक्ट्रेस पौधारोपण पर काफी जोर देती हैं।
एक्ट्रेस ने इससे पहले कई फिल्मी स्टार्स के जन्मदिन पर भी पौधे लगाने का वचन दिया है, जिसमें अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर, आशा भोंसले का नाम शामिल है। उन्होंने अपने बेटे अर्जुन के बर्थडे पर 1000 पौधे लगाने के लिए कहा था और इसे सबसे अच्छा इंश्योरेंस प्लान बताया था।