1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए जगदीप धनखड़, मंदिर में व्यवस्थाओं की सराहना

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए जगदीप धनखड़, मंदिर में व्यवस्थाओं की सराहना

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने धनखड़ का स्वागत एवं सम्मान किया।

By: Naredra 
Updated:
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए जगदीप धनखड़, मंदिर में व्यवस्थाओं की सराहना

उज्जैनः पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। मंदिर व्यवस्था की तारीफ की, कहा- देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया और प्रातः कालीन आरती में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और भस्म आरती की दिव्य व्यवस्था को श्रद्धा भाव से निहारा। आरती के बाद उन्होंने देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने धनखड़ का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

आरती के बाद मीडिया से चर्चा में धनखड़ ने कहा कि देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और धार्मिक स्थलों पर बेहतर प्रबंधन व विकास कार्य प्रशंसनीय हैं। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर मन को अद्भुत शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि महाकाल के दरबार में आने से अहंकार, ईर्ष्या और प्रतिशोध जैसी भावनाओं का त्याग हो जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...