1. हिन्दी समाचार
  2. Jabalpur
  3. Jabalpur: CM डॉ. मोहन यादव का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत

Jabalpur: CM डॉ. मोहन यादव का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत

डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, विधायक अशोक रोहाणी एवं सुशील तिवारी इंदु द्वारा किया गया।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Jabalpur: CM डॉ. मोहन यादव का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज जबलपुर आगमन हुआ। वे नई दिल्ली से राजकीय विमान द्वारा सुबह लगभग 11:15 बजे जबलपुर के डुमना विमानतल पहुंचे, जहां उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया।

जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत

डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, विधायक अशोक रोहाणी एवं सुशील तिवारी इंदु द्वारा किया गया।

बड़ी संख्या में नेता एवं पदाधिकारी रहे मौजूद

इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे भी उपस्थित रहीं।

पूर्व मंत्री शरद जैन, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, शरद अग्रवाल, सुभाष तिवारी रानू, बलराम यादव एवं सोनू बचवानी सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी स्वागत अवसर पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जबलपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उनके प्रवास के दौरान शहर में विभिन्न सार्वजनिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...