एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिश्ते में होने की खबरें लम्बे समय से हो रही है। दोनों को साथ में बहुत सी बार बाहर और पार्टियों स्पॉट किया गया है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपनी डेटिंग की बात पर रिएक्शन नहीं दिया। अब कपिल शर्मा के शो पर अक्षय कुमार ने कियारा की पोल खोल दी है।
अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी में फीमेल लीड रोल निभा रहीं कियारा आडवाणी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थीं, जहां उनकी पोल खुल गई। अक्षय कुमार ने कियारा की लव-लाइफ से पर्दा उठाते हुए उन्हें ‘सिद्धांतों’ वाली लड़की बता दिया है।
Band baja baraat 2021 me pakka samjho bhai ab🤣🤣
Kyu ki ye sidhant wali ladki ha.😍😅😂🤣
pic.twitter.com/hL8Cvq1pPr— Anand Rajput🌄 (@S1rajput4) November 2, 2020
अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी के साथ हाल ही में द कपिल शर्मा शो में फिल्म लक्ष्मी को प्रमोट करने गए थे। इस शो की एक क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वीडियो में कपिल शर्मा कियारा की लव-लाइफ से जुड़ा सवाल पूछते हैं, जिस पर कियारा कहती हैं कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में तब ही बात करूंगी, जब मेरी शादी हो जाएगी।
इसके बाद अक्षय कुमार कमेंट करते हैं- यह बड़ी सिद्धांतों वाली लड़की है। अक्षय के इस कमेंट के बाद कियारा को ब्लश करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ, शेरशाह में पहली बार साथ आ रहे हैं, जो कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फ़िल्म है। सिद्धार्थ फ़िल्म में विक्रम और उनके जुड़वां भाई विशाल के रोल में नज़र आएंगे।
सिद्धार्थ, अक्षय कुमार के साथ ब्रदर्स में काम कर चुके हैं। इस बॉक्सिंग फ़िल्म में सिद्धार्थ, अक्षय के छोटे भाई के किरदार में थे। वहीं, अक्षय के साथ कियारा गुड न्यूज़ में काम कर चुकी हैं, जो पिछले साल रिलीज़ हुई थी और काफ़ी सफल रही। हालांकि, इस फ़िल्म में अक्षय की पेयरिंग कियारा के साथ नहीं थी।
लक्ष्मी में कियारा पहली बार अक्षय के साथ पेयर अप हुई हैं। यह फ़िल्म 9 नवम्बर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है। लक्ष्मी का शीर्षक पहले लक्ष्मी बम था, जिसे विवाद के बाद सिर्फ़ लक्ष्मी कर दिया गया है।