हिंदी सिनेमा के प्रसिद एक्टर इरफान खान आज भले हमारे बीच में नहीं है। लकिन उनकी याद, उनकी अदाकारी लोगों के दिलों में जिन्दा है। इरफान खान कैंसर को हरा नहीं पाए। कैंसर के कारण उनकी मौत हुई और इसी महीने उसकी मौत को छह महीने पुरे हुए।
इरफान खान जिनेह हम ऐसे किरदारों के लिए याद करते है जो हिंदी सिनेमा में शायद ही कोई किरदार निभा पायेगा। उनकी मौत को छह महीने पुरे हो गए है मगर ऐसा लगता है कल ही की बात हो। ऐसा लगता है कही से इरफान निकल कर आएंगे और अपनी अदकारा से सबका मान फिर से जीतेंगे।

वही, ऐसे में उनके बड़े बेटे बाबिल खान ने पिता के नाम एक पोस्ट लिखा। साथ ही उनके साथ बिताए समय की एक अनदेखी फोटो भी शेयर की।
बाबिल खान द्वारा शेयर की गई फोटो में इरफान अपने बेटे संग एक बोट पर खड़े हैं और नीचे की तरफ देख रहे हैं। दोनों ने सर्दियों के कपड़े पहने हुए हैं। इरफान ने अपने सिर पर बीनी पहनी है तो वहीं बाबिल के गले में मफ्लर है जो बताता है कि दोनों बाप-बेटे सर्दी के समय में बोट पर समन्दर की सैर करने निकले थे। फोटो शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा, ‘2 मैन स्क्वाड।
बाबिल कई मौकों पर अपने पिता को याद करते रहते हैं। कभी वो उनकी याद में तस्वीर पोस्ट करते हैं तो कभी अपने दिल की बात कहते हैं। पोस्ट में बाबिल ने लिखा कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए पिता से प्रेरणा मिलती है और वो उन्हें हमेशा याद आते हैं।
बाबिल के इस पोस्ट पर इरफान के कई फैन्स ने कमेंट किया। कई इमोशनल भी हुए. फैन्स ने कमेंट कर दोनों को मुफासा और सिम्बा बताया। तो वहीं एक फैन ने लिखा, ‘वो तुम्हारे जरिए जिंदा हैं बाबिल…ऐसी तस्वीरें शेयर करते राहों जिससे लोगों को विश्वास होता रहे कि वो तुम्हारे साथ हैं.’ वही एक फैन ने दोनों को लेजेंड्स कहा।