रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: हरियाणा से दिल दहला देने वाली वारदात की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपकी भी रुह कांप जायेगी। हरियाणा में सरकार के तमाम प्रयास के बावजूद लगातार बढ़ रहे अपराध का आलम ये हो गया है कि दिन दहाड़े अपराधी घर में घुसकर हत्या कर दे रहें है। बाहादुरगढ़ जिले के सौलधा गांव में एक युवक ने घर में घुसकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
आपको बता दें कि वारदात के समय महिला के दो बच्चे सामने खड़े-खड़े चीखते रहे, लेकिन आरोपी फिर भी नहीं रुका, आरोपी महिला को तब तक चाकू मारता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीव में कैद हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते कर दी गई।
मृतका की पहचान प्रियंका 28 के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ASP विक्रांत भूषण और DSP अशोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।
जिस वक्त आरोपी हत्या करने आया तो वहीं पर महिला के दोनों बच्चे खेल रहे थे। आरोपी बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे और हमलावर उनकी मां पर चाकू से वार करता रहा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो प्रियंका खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने युवती के पति सुधीर और पुलिस को मामले की सूचना दी।
परिवार वाले महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों बताया कि महिला के शरीर पर 8 से 10 चाकू के गहरे घाव थे, उसकी आंतों और पसलियों पर वार किए थे, जिसकी वजह से वह नहीं बच पाई।
वहीं पुलिस ने बताया कि मृतका प्रियंका का कुछ समय पहले ही पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी पति को पहले ही पता चल गई थी। जिसके चलते रोजाना पति-पत्नी सुधीर और प्रियंका का विवाद होता था।
इतना ही नहीं सुधीर ने घर में नजर रखने के लिए CCTV कैमरे भी लगा रखे थे। जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने इसी आधार पर आरोपी की पहचान की है। मृतका के पिता विजयपाल ने सुधीर पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।