1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अंतर जिला अंडर-13 क्रिकेट स्पर्धाः बुरहानपुर को 8 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में पहुंची बड़वानी

अंतर जिला अंडर-13 क्रिकेट स्पर्धाः बुरहानपुर को 8 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में पहुंची बड़वानी

बड़वानी की टीम ने 8 विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। मैच में काव्यांश मालवीया ने सर्वाधिक 45 का योगदान दिया।

By: Naredra 
Updated:
अंतर जिला अंडर-13 क्रिकेट स्पर्धाः बुरहानपुर को 8 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में पहुंची बड़वानी

बड़वानी: आईडीसीए के तत्वावधान में खरगोन जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-13 क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत बुरहानपुर और बडवानी जिले की टीम के मध्य मैच हुआ। इस दौरान बुरहानपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 28 ओवर में 82 रन बनाकर आउट हो गई।

इसमें रोहित प्रजापति ने 27 रन, देवांश ने 14 रन बनाए। वहीं बड़वानी के गेंदबाजी पार्थ, देवांश और सौरभ मालवीय ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़वानी की टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

मैच में काव्यांश मालवीया ने सर्वाधिक 45 का योगदान दिया। बड़वानी की टीम ने 8 विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...