1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Vande Bharat Train : इंदौर-भोपाल से नागपुर वंदे भारत ट्रेन अब 16 कोच के साथ, सफर होगा और आसान

Vande Bharat Train : इंदौर-भोपाल से नागपुर वंदे भारत ट्रेन अब 16 कोच के साथ, सफर होगा और आसान

Vande Bharat Train : इंदौर-भोपाल से नागपुर वंदे भारत ट्रेन अब आठ की जगह 16 कोच के साथ चलेगी।बढ़ती यात्री मांग और 90-100% ऑक्यूपेंसी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने यह फैसला लिया है।अक्टूबर के पहले सप्ताह से अपग्रेडेड ट्रेन से यात्रियों को कंफर्म टिकट और ज्यादा सुविधा मिलेगी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Vande Bharat Train : इंदौर-भोपाल से नागपुर वंदे भारत ट्रेन अब 16 कोच के साथ, सफर होगा और आसान

मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंदौर से भोपाल होकर नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अब अपग्रेड किया जा रहा है। पहले यह ट्रेन केवल आठ कोच के साथ चल रही थी, लेकिन बढ़ती यात्री मांग और त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने इसे 16 कोच के साथ चलाने का निर्णय लिया है। यह बदलाव संभवतः अक्टूबर के पहले सप्ताह से लागू होगा।

अभी तक इस ट्रेन में कुल 530 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें 52 सीटें एग्जीक्यूटिव क्लास और बाकी चेयर कार कोच की थीं। अब कोच की संख्या दोगुनी होने से यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी और कंफर्म टिकट पाने में आसानी होगी।

रेलवे बोर्ड की कमेटी ने हाल ही में देशभर में चल रही वंदे भारत ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट का अध्ययन किया था। रिपोर्ट में पाया गया कि इंदौर-नागपुर वंदे भारत में औसतन 90 प्रतिशत और कुछ सेक्शनों में तो 100 प्रतिशत तक सीटें भरी रहती हैं। इसी कारण इस रूट पर कोच की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया।

रतलाम मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के लिए आवश्यक 16 रैक मिल चुके हैं और इनका रखरखाव इंदौर रेलवे डिपो में किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि अतिरिक्त कोच जोड़ने से न केवल यात्री सुविधा बढ़ेगी, बल्कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...