1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आज शपथ लेंगी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू, पढ़ें पूरी खबर..

आज शपथ लेंगी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू, पढ़ें पूरी खबर..

देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद की शपथ लेंगी। सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में मुख्य न्यायाधीश एन.वी.रमण उन्हें शपथ दिलाएंगे। फिर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद की शपथ ले ली। सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में मुख्य न्यायाधीश एन.वी.रमण उन्हें शपथ ली। फिर 21 तोपों की सलामी दी।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति राष्ट्र को सम्बोधित करेंगी। देश के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेनी वाली द्रोपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिलका राष्ट्रपति होंगी, इसके साथ वे स्वतंत्र भारत में जन्मीं पहली राष्ट्रपति भी होंगी।

इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, कई राज्यों के मुख्यमंत्री,राज्यपाल, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी आदि शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के बाद वे राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी। वहां उहे ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शिष्टाचार सम्मान दिया जायेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया आभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया, जो संसद के सेंट्रल हॉल में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह का समापन हुआ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उसका कुछ अंश अंग्रेजी में पढ़ा. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू की स्वीकृति लेकर राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह का समापन हुआ

शपथ ग्रहण के बाद दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ही देश की तीनों सेनाओं का सुप्रीम कमांडर होता है, इसलिए प्रत्येक नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है। 21 तोपों की सलामी दिए जाने के बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा।

संसद के केंद्रीय कक्ष में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति, ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा। आपको बता दें कि मुर्मू ने गुरुवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रचा था।

मुर्मू को सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वोट मिले और उन्होंने भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले।

द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को पारंपरिक संथाली साड़ी पहन कर शपथ ग्रहण कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि मूर्मू की भाभी सुकरी टुडू पूर्वी भारत में संथाल समुदाय की महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली एक खास साड़ी लेकर दिल्ली आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि, वे उनके लिए पारंपरिक संथाली साड़ी ला रही हैं और उम्मीद जताई कि वह शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इसे पहनेंगी। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली प्रथम आदिवासी महिला हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...