1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. चीन ने अपने नक्शे पर दिखाया अरुणाचल प्रदेश, भारत ने दिया दो टूक जवाब

चीन ने अपने नक्शे पर दिखाया अरुणाचल प्रदेश, भारत ने दिया दो टूक जवाब

अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताने वाले चीनी मैप को लेकर भारत सरकार ने दो टूक जवाब दिया है। चीन की इस नापाक हरकत पर जी-20 समिट से पहले भारत सरकार ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। लेकिन डैगन अपनी फ्रस्टेशन में ऐसा प्रोपैगेंडा फैला रहा है। बता दें कि चीन ने बीते दिन आधिकारिक तौर पर अपने ‘मानक मानचित्र’ के 2023 संस्करण को जारी किया था, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन क्षेत्र को शामिल किया गया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताने वाले चीनी मैप को लेकर भारत सरकार ने दो टूक जवाब दिया है। चीन की इस नापाक हरकत पर जी-20 समिट से पहले भारत सरकार ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। लेकिन डैगन अपनी फ्रस्टेशन में ऐसा प्रोपैगेंडा फैला रहा है। बता दें कि चीन ने बीते दिन आधिकारिक तौर पर अपने ‘मानक मानचित्र’ के 2023 संस्करण को जारी किया था, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन क्षेत्र, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर पर उसके दावों सहित अन्य विवादित क्षेत्रों को शामिल किया गया। जबकि भारत ने बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा

सरकार सरकार के मुताबिक पीएम मोदी से मुलाकात के ठीक एक हफ्ते बाद और जी20 बैठक के लिए शी जिनपिंग के भारत आगमन से एक हफ्ते पहले यह नई रिलीज ड्रैगन के इरादों को जाहिर कर रही है। दुनिया जानती है कि वे विस्तारवादी हैं और उन्होंने दुनिया भर में अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। सूत्रों के मुताबिक चीन में मानवाधिकार संकट का सामना कर रहे तिब्बती, उइगर और अन्य सभी समूह शी जिनपिंग और चीन के कारनामों को उजागर कर रहे हैं।

ग्लोबल टाइम्स ने नया स्टैंडर्ड मैप किया शेयर

बता दें कि चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने ट्विटर पर चीन के 2023 के नए स्टैंडर्ड मैप को शेयर किया है। नए मैप में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन जैसे भारत के अभिन्न हिस्सों को उसने अपना बताया है। प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के स्वामित्व वाली मानक मानचित्र सेवा की वेबसाइट पर इसे जारी किया गया है। इस मैप को अवैध करार देते हुए भारत सरकार ने कहा कि चीन का दावा आधारहीन है। जबकि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...