1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. चंद्रयान-3 ने सुलझाया बड़ा रहस्य, चांद पर मिला ऑक्सीजन

चंद्रयान-3 ने सुलझाया बड़ा रहस्य, चांद पर मिला ऑक्सीजन

चंद्रयान-3 ने चांद पर एक बड़े रहस्य को सुलझाया है। चांद पर ऑक्सीजन और सल्फर मिल जाने के बाद अब हाइड्रोजन की तलाश जारी है। इसरो ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक एल्यूमीनियम, कैल्शियम, लोहा, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है। इसके साथ ही ऑक्सीजन की मौजूदगी का भी पता चला है। अब चांद की सतह पर हाइड्रोजन की तलाश जारी है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्लीः चंद्रयान-3 ने चांद पर एक बड़े रहस्य को सुलझाया है। चांद पर ऑक्सीजन और सल्फर मिल जाने के बाद अब हाइड्रोजन की तलाश जारी है। इसरो ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि ‘प्रज्ञान’ रोवर पर लगे लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप उपकरण ने पहली बार दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह पर सल्फर की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है। इसमें यह भी कहा गया कि उपकरण ने उम्मीद के मुताबिक एल्यूमीनियम, कैल्शियम, लोहा, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है। इसके साथ ही ऑक्सीजन की मौजूदगी का भी पता चला है। अब चांद की सतह पर हाइड्रोजन की तलाश जारी है। ISRO ने ट्वीट करके बताया कि वहां लगातार वैज्ञानिक प्रयोग चल रहे हैं और इसी कड़ी में रोवर प्रज्ञान ने बड़ी खोज की है। SRO ने एक ग्राफ के माध्यम से चांद की सतह पर मिले तत्वों के बारे में बताया है। इसरो के मुताबिक, चांद की सतह पर एल्युमीनियम, सल्फर, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम और टाइटेनियम की मौजूदगी का पता चला है। इसके बाद मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन की उपस्थिति का पता चला है।

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया भर के वैज्ञानिकों की नजर इस पर बनी हुई है। वैश्विक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञ और निवेशक कैंडेस जॉनसन ने कहा था कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर से यह दिखाने की उम्मीद है कि क्या चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ है। नई दिल्ली में उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित बी-20 सम्मेलन में जॉनसन ने कहा था कि भारत का अंतरिक्ष मिशन सिर्फ उसके युवाओं को नहीं, बल्कि दुनियाभर के युवाओं को प्रेरित कर रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...