शुक्रवार को वेलिंग्टन के मैदान पर खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में एक बार फिर से सुपर ओवर देखने को मिला। मैच की कहानी भी पिछले मैच की तरह ही रही और भारतीय टीम ने एक बार फिर से न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया।
सुपर ओवर में पहले न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 13 रन बनाए और भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 14 रनों का लक्ष्य रखा। उसके बाद भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने कप्तान विराट कोहली और के.एल. राहुल मैदान पर आए। राहुल ने शानदार छक्का लगाकर टीम की जीत की उम्मीदें जगा दी उसके बाद राहुल आउट हो गए।
अब गेंदबाज के सामने कप्तान विराट कोहली थे और कोहली ने शानदार चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली है।