रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नागपुर: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। इन सब के बीच अपाराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वारदात का एक ऐसा ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है, जहां एक आयकर विभाग के कमिश्नर के खिलाफ पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और गर्भपात करने के लिए बाध्य करने पर मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें कि एक 35 वर्षीय आरोपी इनकम टैक्स कमिश्नर पुड्डुचेरी का रहने वाला है। शिकायत के आधार पर एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत बताया कि आरोपी नागपुर के सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर के संपर्क में आया। वह राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2019 से ही नागपुर में रह रहा था।
शिकायत के मुताबिक आरोपी एक दिन अस्पताल में इलाज के लिए गया, जहां उसकी दोस्ती महिला डॉक्टर से हो गई। जब महिला डॉक्टर प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है, तब आरोपी ने अपना फोन नंबर महिला डॉक्टर को दे दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला से शादी करने का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए।
इतना ही नहीं आरोपी आयकर आयुक्त ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। महिला जब गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उससे गर्भपात कराने के लिए कहा। शादी के लिए कहने पर आरोपी ने महिला की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी भी दी।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।