1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नगर पालिका की रोड़ का शुभारंभः धूल के गुबार से त्रस्त दुकानदारों ने ली राहत की सांस

नगर पालिका की रोड़ का शुभारंभः धूल के गुबार से त्रस्त दुकानदारों ने ली राहत की सांस

तय समय से एक महीने पहले बनी सड़क। दुकानदारों ने खुशी जताते हुए नगर पालिका के पार्षदों व जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत।

By: Naredra 
Updated:
नगर पालिका की रोड़ का शुभारंभः धूल के गुबार से त्रस्त दुकानदारों ने ली राहत की सांस

बड़वानीः नगर पालिका ने आज 14 मीटर की सीसी रोड़ का शुभारंभ किया। जिससे धूल के गुब्बार से त्रस्त आम जनता को आखिरकार राहत मिली है। दुकानदारों ने व्यापार पर पड़ रहे असर को लेकर विरोध किया था।

दरअसल शहर में बेहतर सड़कों की मांग को लेकर नगर की जनता की आवाज उठने लगी थी। शहर के मध्य स्थित पुराने कलेक्ट्रेट कार्यलय से लेकर पीएम रूम तक खस्ताहाल सड़क को लेकर आमजन व राहगीरों को धूल गब्बर जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मध्य क्षेत्र में स्थित होने के चलते यह मार्ग हॉस्पिटल, कोर्ट चौराहा, थाना चौराह सहित अन्य मार्गो से आने जाने वाले वाहन व पैदल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुका था।

इस दौरान मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत 23 लाख रुपये की लागत से बनाई जानी वाली 14 मीटर की सीसी रोड़ का निर्माण करवाकर जल्द ही नई सड़क का नगर पालिका ने आज शुभारंभ किया। नगर पालिका ने इस मार्ग को लेकर जल्द कार्य पूर्ण का भरोसा देते हुए ठेकेदार को कार्य मे गुणवत्ता व तेज़ी के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते डेड माह के अंतराल में सड़क निर्माण का काम पूरा हुआ।

इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने बताया कि शहर के पुराने कलेक्टर कार्यालय से लेकर पोस्टमार्टम तक बनाए जाने वाले रोड़ बनाई जानी थी, जिसका भूमि पूजन के करने जब पार्षद व अधिकारी आये थे, तब भूमि पूजन के दौरान ही दुकानदारों में आक्रोश था। कि यह रोड़ जल्द नही बनेगी, जिसके चलते उनके व्यापार पर गहरा असर पड़ेगा। लेकिन नगर पालिका ने इस समस्या को देखते हुए दुकानदारों को ढ़ाई महीने में काम पूरा होने का आश्वासन दिया था। लेकिन सड़क निर्माण कार्य को डेढ़ महीने में ही पूरा कर दिया। इसको लेकर दुकानदारों ने नगर पालिक के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए  जनप्रतिनिधि व पार्षदों का फूल माला व फूल गुच्छ भेंट देकर स्वागत किया।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने बताया कि शहर की एमजी रोड की सड़क बनाई जानी है। फिलहाल वहां सीवरेज का कार्य के चलते उसे भी जल्द ही बनाया जाएगा। वहीं इसके पश्चात पालाबाजर से लेकर न्यू मार्केट की सड़क बनाई जानी है, जिसका कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...