1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जयपुर में सीएम डॉ. यादव ने औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों से किया संवाद, बोले- राजस्थान और मध्यप्रदेश जुड़वां भाई

जयपुर में सीएम डॉ. यादव ने औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों से किया संवाद, बोले- राजस्थान और मध्यप्रदेश जुड़वां भाई

जयपुर में आयोजित ‘मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर' विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सेशन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से किया संवाद।

By: Naredra 
Updated:
जयपुर में सीएम डॉ. यादव ने औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों से किया संवाद, बोले- राजस्थान और मध्यप्रदेश जुड़वां भाई

जयपुरः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को राजस्थान दौरे पर रहे। जहां राजधानी जयपुर में उन्होंने ‘मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर’ विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में उद्योगपतियों और उनके प्रतिनिधियों को साथ संवाद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों जुड़वां भाई हैं।

एमपी-राजस्थान का संबंध सदियों पुराना- डॉ. मोहन यादव

कार्यक्रम से पहले मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के संबंध हजारों साल पुराने हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों ने हमेशा अपनी क्षमताओं और सामर्थ्य के बल पर प्रगति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह से प्रगति कर रहा है, कई नए प्रकार के रिकॉर्ड भी बने। पीएम मोदी के नेतृत्व में ही दोनो राज्यों के रिश्तों को और मजबूती मिली है।

 डॉ. यादव ने सीएम भजनलाल की तारीफ की

मुख्यमंत्री यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि वे राज्य सरकार का बेहतर तरीके से नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान हर क्षेत्र में असीम संभावनाओं से भरा राज्य है और यहां की वीरता व परंपरा इसे विशेष बनाती है। दोनों राज्य सरकारें पूरी संभावनाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। आप राजस्थान में भी व्यवसाय करें और मध्यप्रदेश में भी करें। राजस्थान के लोग देश भर में व्यापार व्यवसाय का झंडा गाड़ने के लिए जाने जाते हैं।

डॉ. यादव के नेतृत्व में तेजी से बढ़ा एमपी का औद्योगिक विकास

वहीं राजस्थान चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट केएल जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को तेजी से गति मिल रही है। राज्य ने लंबी उड़ान भरी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...