भोपालः आज पूरे देश में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
राजधानी भोपाल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि बाबा साहब ने देश के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुए संविधान का निर्माण किया। उन्होंने समाज को एक मजबूत दिशा दी। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब का यह संदेश “शिक्षित रहो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी प्रासंगिक है और कांग्रेस जन उनके आदर्शों पर चल रहे हैं। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता बाबा साहब की 135वीं जयंती को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहे हैं।
भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट