1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. होटल में खाना खा रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाये डंडे, घटना हुई CCTV में कैद

होटल में खाना खा रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाये डंडे, घटना हुई CCTV में कैद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
होटल में खाना खा रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाये डंडे, घटना हुई CCTV में कैद

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे ऑकड़ो ने सरकार की नींद उड़ा दी है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को सख्ती के साथ महामारी को मात देने के निर्देश दे दिया है। वहीं राज्य सरकारें अपने तरीके के महामारी को काबू में करने के लिए सख्त कदम उठा रही हैं। इसी बीच तमिलनाडु के कोयम्बटूर में लॉकडाउन लागू कराने के कारण  पुलिस के हाथों लोगों की पिटाई का वीडियो सामने आया है।

इसमें साफ देखा जा सकता है कि सीसीटीवी फुटेज में एक पुलिसवाला होटल में खाना खाते लोगों को पर डंडे बरसा रहा है। इस वीडियो में खाना खाने आईं कुछ महिलाओं को भी देखा जा सकता है। पुलिसवाले पुरुषों पर डंडे बरसा रहे थे। इसी बीच एक महिला के सिर पर भी डंडा लग गया। जिसके बाद महिला सिर पकड़ कर वहीं टेबल पर बैठते नजर आती है।

आपको बता दें कि तमिलनाडु में कोविड-19 केसों की संख्या बढ़ने के साथ सरकार ने सख्त पाबंदियों का एलान किया है। इनके तहत रेस्तरां, चाय की दुकानों को रात 11 बजे से पहले बंद करने के आदेश दिए गए हैं। दिन में भी खाने की जगहों पर 50% टेबलों पर ही कस्टमर्स को सर्व किया जा सकता है। पुलिसकर्मी द्वारा की गई लोगों की पिटाई का यह वीडियो रविवार 11 अप्रैल का बताया जा रहा है। ये घटना गांधीपुरम बस स्टैंड के पास स्थित मोहनराज के ईटिंग स्टाल पर हुई। ईंटिंग स्टाल के मालिक मोहनराज ने बताया कि उसने शटर 10 बजे के बाद आधा बंद कर दिया था। लेकिन होसुर जा रहे कुछ यात्रियों ने मोहनराज से आग्रह किया कि उन्हें बहुत भूख लगी है, वो उन्हें खाना खिला दें।

मोहनराज की मानें तो जब वो लोग खाना खा रहे थे तो C1 पुलिस स्टेशन का एक कांस्टेबल ईटिंग स्टाल में घुसा. उसने फिर चिल्लाना शुरू कर दिया. इससे पहले कोई कुछ समझ पाते, कांस्टेबल ने लोगों पर डंडे बरसाना शुरू कर दिया. जब लोग बाहर निकल रहे थे, कांस्टेबल तब भी उन्हें डंडे मारता रहा। इसी बीच होसुर जा रही जयालक्ष्मी नाम की एक महिला के सिर पर पुलिस का डंडा लग गया। जिससे जयालक्ष्मी के सिर पर चोट आई. कांस्टेबल ने जयालक्ष्मी के सिर पर डंडा लगने पर सॉरी कहा और तेजी से ईटिंग स्टाल से बाहर निकल गया।

आपको बता दें कि मोहनराज ने कोयम्बटूर के कमिश्नर को इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही सबूत के तौर पर उन्होने सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...