1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ की जिंदगी की खौफनाक अंत, सुसाइट नोट में लिखा हमारी मम्मी अगर परेशान हो…

प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ की जिंदगी की खौफनाक अंत, सुसाइट नोट में लिखा हमारी मम्मी अगर परेशान हो…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ की जिंदगी की खौफनाक अंत, सुसाइट नोट में लिखा हमारी मम्मी अगर परेशान हो…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। यहां जीने मरने की एकसाथ कसमें खाने वाले एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले लड़के ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें मरने के पीछे की वजह भी लिखी हुई है।

आपको बता दें कि शनिवार सुबह ललितपुर जिले के जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले हैं। जिनकी पहचान पुलिस ने निलेश (19) और काजल(17) के रूप में की है, जो कि थाना बालाबेहट इलाके के बम्होरी के रहने वाले थे। वहीं पास में ही एक मोटरसाइकिल भी मिली है। जांच में सामने आया है कि दोनों एक दिन पहले शुक्रवार की रात से घर से नाराज होकर भागे हुए थे।

पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन उनके घरवाले इस बात को मंजूर नहीं थे। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वह दोनों आपस में रिश्ते में भाई-बहन होते थे, जिसके चलते परिवार शादी करने को तैयार नहीं था।

घटना के बाद प्रेमी-प्रेमिका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों की तस्वीरें हैं। वहीं लड़के ने मरने से पहले सोशल साइट पर सुसाइड नोट लिखकर भी पोस्ट किया है। प्रेमी नीलेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं काजल से बहुत प्यार  करता हूं, दोनों शादी करना चाहते हैं, हम साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे। लेकिन फिर भी उसके घरवालों ने काजल की शादी कहीं और करने जा रहे हैं। जबकि दोनों के परिवार को यह बात पता है। अगर उसकी शादी कहीं और हो जाती तो वह मर जाती और मुझे जेल जाना पड़ता। इसलिए अब हम साथ अपनी मर्जी से मर रहे हैं।

उसने आगे लिखा कि हमारे मरने की वजह कोई और नहीं, बल्कि हम खुद हैं। साथ जी नहीं पाए तो कम से कम साथ मर तो पाएंगे। इसमें किसी का कोई दबाव नहीं है। इसलिए हमारे घरवालों को परेशान नहीं किया जाए। हम अपने परिवार से माफी मांगते हैं। नीलेश ने लिखा ‘अगर हमारे मम्मी पापा को कोई भी परेशानी आएगी तो उसके जिम्मेदार काजल की मम्मी और उसके दोनों भाई आकाश और रोमी पर होगी। साथ हमारी मम्मी अगर परेशान हो तो आप लोगों से निवेदन है कि उनकी मदद करना। बस और क्या बोलूं आप कहेंग कि यह तो बहुत बोल रहा है, इसिलए आखिरी बार सभी को जय सिया राम।

वहीं पुलिस ने दोनों को शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के घरवालों के साथ-साथ पड़सियों से पूछताछ की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...