1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. आईडीसी रिपोर्ट:भारत में स्मार्टफोन की एवरेज सेलिंग प्राइस घटकर 11,500 रुपए हुई

आईडीसी रिपोर्ट:भारत में स्मार्टफोन की एवरेज सेलिंग प्राइस घटकर 11,500 रुपए हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईडीसी रिपोर्ट:भारत में स्मार्टफोन की एवरेज सेलिंग प्राइस घटकर 11,500 रुपए हुई

इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में स्मार्टफोन की एवरेज सेलिंग प्राइस 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,500 रुपए तक पहुंच गई है।

भारतीय बाजार में अब स्मार्टफोन की कीमत 84% शिपमेंट के साथ 15,000 रुपए रेंज तक पहुंच रही है। यानी ये 29 प्रतिशत या 7,000 रुपए से भी नीचे आ गई है।

मिड रेंज सेगमेंट (15,000 रुपए से 37,000 रुपए) के स्मार्टफोन में साल-दर-साल के आधार पर गिरावट आई,

क्योंकि कंज्यूमर ने आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण महंगे स्मार्टफोन खरीदना बंद कर दिया है।

हालांकि, प्रीमियम सेगमेंट (37,000 रुपए और अधिक) स्मार्टफोन में 91 प्रतिशत की मजबूत तेजी देखने को मिली है।

जिसमें एपल, सैमसंग और वनप्लस जैसी कंपनियां टॉप-3 पोजिशन पर रहीं। एपल ने भारत में साल के तीसरे क्वार्टर के दौरान अपना पहला ऑनलाइन स्टोर भी शुरू किया है।

5G लॉन्चिंग से ग्रोथ की उम्मीद;आईडीसी इंडिया के क्लाइंट डिवाइसेज के एसोसिएट रिसर्च मैनेजर उपासना जोशी ने कहा, “आईडीसी को उम्मीद है कि लो-एंड और मिड-रेंज सेगमेंट वाले स्मार्टफोन आगे भी वॉल्यूम ड्राइवर बने रहेंगे।

कंज्यूमर की धारणा अगले कुछ क्वार्टर में सुधरती है, तो 200 से 500 डॉलर सेगमेंट के बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, सस्ते 5G आने से इस सेगमेंट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...