1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी को देख पति ने उठाया खतरनाक कदम, प्रेमी के साथ बना रहीं थी संबंध

आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी को देख पति ने उठाया खतरनाक कदम, प्रेमी के साथ बना रहीं थी संबंध

By: Amit ranjan 
Updated:
आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी को देख पति ने उठाया खतरनाक कदम, प्रेमी के साथ बना रहीं थी संबंध

नई दिल्ली : सेक्स, प्यार और धोखा, ये कहावत तो आपने सुना ही होगा, जिसकी चर्चा अक्सर होता रहती है। हालांकि कई बार लोग इस कहावत का उदाहरण भी देते है। और इसके परिणाम की भी चर्चा करते है। एक ऐसा ही मामला यूपी के कानपुर देहात से सामने आया है। जहां दो सगे भाइयों ने एक व्यक्ति की ईंट पत्थरों से मारकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं, हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि पुलिस ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान हो गई। बता दें कि ये मामला रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नार खास गांव का है। जहां रामबाबू की पत्नी के अवैध संबंध बदन सिंह नाम के व्यक्ति से थे। काफी सालों से चोरी छिपे से उनके अवैध संबंध चल रहे थे। बीती रात रामबाबू के घर में कोई नहीं था और उसकी पत्नी घर में अकेली थी। ये मौका देख रामबाबू की पत्नी ने अपने प्रेमी को बुलाया तो वह उसके घर चला गया।

थोड़ी देर बाद रामबाबू भी अचानक घर आ गया और अपनी पत्नी और बदन सिंह को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वो आग बबूला हो गया। रामबाबू ने अपने भाई श्यामबाबू के साथ मिलकर बदन सिंह की ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच कर रही है।
एडिशनल एसपी घनश्याम तिवारी का कहना है कि थाना रसूलाबाद के लक्ष्मणपुर गांव के बाहर एक इक्कीस वर्षीय युवक का शव मिला है। सिर और गले में चोट के निशान मिले हैं। इसमें दूसरे गांव की महिला से प्रेम संबंध की बात सामने आई है। हालांकि, अभी तहरीर नहीं मिली फिर भी इसमें जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि हत्या की वजह अवैध संबंध निकलकर सामने आ रहा है। पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद पति ने जो किया उससे सभी हैरान रह गए। पति ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...