1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. दरवाजे पर खड़ी पत्नी को पति ने दे दिया चलती ट्रेन से धक्का, दो महीने पहले ही …

दरवाजे पर खड़ी पत्नी को पति ने दे दिया चलती ट्रेन से धक्का, दो महीने पहले ही …

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दरवाजे पर खड़ी पत्नी को पति ने दे दिया चलती ट्रेन से धक्का, दो महीने पहले ही …

नई दिल्ली: मुंबई में 26 साल की एक महिला को उसके पति ने तब झटका दे दी, जब वो दरवाजे पर खड़ी थी। वो भी ट्रेन के दरवाजे पर। गौरतलब है कि महिला अपने पति के साथ ट्रेन से सफर कर रहीं थीं, तभी आरोपी पति ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि ये घटना सोमवार की दोपहर की है। महिला के पति ने चेम्बुर और गोवंडी रेलवे स्टेशन के बीच महिला को धक्का मार दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल  महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेलवे पुलिस के अधिकारीयों ने बताया कि, ”31 साल का आरोपी पति और पीड़ित महिला दोनों ही मजदूर हैं और दोनों मानखुर्द क्षेत्र में रहते हैं। दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी. सोमवार के दिन वे दोनों मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर कर रहे थे, दोनों के साथ महिला की 7 साल की बच्ची भी थी जो उसके पिछले पति से हुई थी।

रेलवे पुलिस ने बताया कि जैसे ही महिला दरवाजे की ओर कुछ झुकी, उसके पति ने उसे जानबूझकर अपनी बाहों से छोड़ दिया। जिसके कारण वो महिला चलती ट्रेन से ट्रेक पर जा गिरी।” पुलिस ने आगे बताया कि इस बाबत साथ में यात्रा कर रही एक महिला ने आरोपी पति को जानबूझकर को धक्का मारते हुए देखा था, जिसके बाद उन्होंने रेलवे पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया।” पुलिस ने इस घटना में घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि इस सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने के साथ सम्बंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ये भी जांच कर रही है कि क्या पति ने कुछ नशीला पदार्थ भी ले रखा था, जिससे प्रभावित होकर उसने इस नृशंस घटना को अंजाम दिया हो। पुलिस ने महिला की 7 साल की बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...