1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. 2 दिन पहले बेल पर बाहर आई गर्भवती महिला की पति ने की हत्या, साली के साथ थे नाजायज संबंध

2 दिन पहले बेल पर बाहर आई गर्भवती महिला की पति ने की हत्या, साली के साथ थे नाजायज संबंध

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
2 दिन पहले बेल पर बाहर आई गर्भवती महिला की पति ने की हत्या, साली के साथ थे नाजायज संबंध

नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली से बड़ी खबर है। यहां के निजामुद्दीन इलाके में दिन दहाड़े हत्या को अंजाम दिया गया है। दरअसल निजामुद्दीन इलाके में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई और व्यक्ति घटना में घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला दो दिन पहले ही बेल पर जेल से बाहर आई थी।

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10.42 बजे उन्हें सुचना मिली की निजामुद्दीन इलाके में एक महिला को गोली मारी गई है जबकि एक घायल हुआ है। घायल महिला को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शहादत नाम के घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस ने बताया कि मृत महिला का नाम साइना है, वो आठ महीने की गर्भवती थी। एक साल पहले ही उसकी वसीम नाम के युवक से शादी हुई थी। वसीम के साइना की सगी बहन से भी प्रेम संबंध थे। जेल से साइना के बाहर आने के बाद वसीम ने उससे मुलाकात नहीं की, जिससे दोनों में झगड़ा हुआ। आज वसीम ने साइना की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना में रेहाना की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस ने वसीम को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग किया गया हथियार गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...