1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. पति को डराना पड़ा पत्नी को भारी, कर रही थी नाटक लग गई फांसी

पति को डराना पड़ा पत्नी को भारी, कर रही थी नाटक लग गई फांसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पति को डराना पड़ा पत्नी को भारी, कर रही थी नाटक लग गई फांसी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

धनबाद: झारखंड के धनबाद से एक ऐस मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी सचेत हो जायेंगे। एक 32 साल की महिला तारा देवी को फांसी का नाटक करना इतना भारी पड़ गया कि उसको अपनी जिंदगी से ही हाथ धोना पड़ गया। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया।

आपको बता दें कि तारा देवी के आठ साल की बेटी की मानें तो उसने बताया कि उसकी मां तारा देवी अपने पति को डराने के लिए फांसी लगाने की ऐक्टिंग कर रही थी, उसकी बेटी फोटो खींचकर फांसी लगी फोटो अपने पापा को भेज सके। लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। फांसी लगाने की ऐंक्टिंग में तारा का पैर फिसल गया। जिससे वह सही में झूल गई और उसकी मौत हो गई।

मामला धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र के रामकनाली फिल्टर प्लांट के पास का है। आपको बता दें कि पति मनोज महतो ने तारा से दूसरी शादी की थी। इतना ही नहीं तारा अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। तारा की मां गौरी देवी की मानें तो तारा की भी यह दूसरी शादी थी। उसने पूरे परिवार के खिलाफ जाकर यह कदम उठाया था लेकिन मनोज से भी उसे सुख नहीं मिला इसलिए उसने आत्महत्या की है।

इस ममले में पुलिस ने बताया कि, तारा का एक वीडियो भी मिला है जिसमें वह कह रही है कि पूरे परिवार के विरोध में जाकर शादी का फैसला लिया लेकिन यह आदमी भी वैसा ही निकला। मनोज की एक आठ साल की बेटी भी है जो मनोज और तारा के साथ ही रहती थी।

जबकि बेटी की मानें तो पिता को डराने के लिए मां ने फांसी लगाने की ऐक्टिंग की थी। बेटी ने आगे बताया कि मां ने कहा था कि फांसी की फोटो भेजने से पिता डर जायेंगे। फांसी लगने के दौरान मां का पैर अचानक स्टूल से फिसल गया, जिससे वह छटपटाने लगी।

उसने आगे बताया कि काफी चिल्लाने के बाद भी लोग वहां नहीं पहुंचे। बाहर जाकर लोगों को बुलाया लेकिन तब तक मां की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...