1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पीपीई किट पहन कर डॉक्टर ने किया डांस, ऋतिक रोशन ने शेयर किया वीडियो, देखें

पीपीई किट पहन कर डॉक्टर ने किया डांस, ऋतिक रोशन ने शेयर किया वीडियो, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीपीई किट पहन कर डॉक्टर ने किया डांस, ऋतिक रोशन ने शेयर किया वीडियो, देखें

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की अपने लुक्स और पर्सनैलिटी के चलते अक्सर हॉलीवुड स्टार्स से तुलना होती रही है। ऋतिक बॉलीवुड के सबसे फिट स्टार्स में से एक माने जाते हैं और वे कई एक्शन फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

वही, बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन एक बेहतरीन डांसर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने डांस से एक अलग पहचान बनाई है। ऋतिक रोशन के डांस के सेलेब्स भी काफी दीवाने हैं। वहीं, एक्टर सोशल मीडिय पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

वह अकसर अपने ट्विटर हैंडल से वायरल वीडियो शेयर करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने ट्विटर से एक और वीडियो फैन्स के साथ साझा किया है। इस वीडियो में एक कोरोना वॉरियर ऋतिक रोशन  के फेमस गाने ‘घुंघरू टूट गए’ पर जबरदस्त अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है। हालांकि, खास बात यह है कि डॉक्टर पीपीई किट पहनकर डांस कर रहा है।

एक्टर ऋतिक रोशन ने एक यूजर का ट्वीट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “मेरे कोविड ड्यूटी क्लीग से मिलिए डॉक्टर अरूप सेनापति, यह ईएनटी के सर्जन हैं, सिलचर मेडकिल कॉलेज असम में।

यह कोविड के मरीज के सामने डांस कर रहे हैं, उन्हें अच्छा महसूस करवाने के लिए.” वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “डॉ. अरूप से कहिए कि मैं असम में किसी दिन उनके स्टेप्स को सिखूंगा और उन्हीं की तरह अच्छा डांस करूंगा।”

बता दें कि ऋतिक ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म काइट्स में जय नाम के शख्स का किरदार निभाया था. हालांकि ये गेम से रिलेटेड नहीं है। टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बच्चन और फराह खान समेत कई लोगों ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है।

ऋतिक की पिछली मूवी एक्शन ड्रामा फिल्म वॉर थी। इस फिल्म में ऋतिक ने पहली बार टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ काम किया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हुई थी। इसके अलावा उनकी इसी साल भी रिलीज हुई फिल्म सुपर 30 भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...