1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. मतगणना के बाद हुई हिंसा पर गृह मंत्रालय सख्त, बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

मतगणना के बाद हुई हिंसा पर गृह मंत्रालय सख्त, बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मतगणना के बाद हुई हिंसा पर गृह मंत्रालय सख्त, बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव के रण के परिणाम में ममता बनर्जी की पार्टी TMC बाजी मारती हुई दिख रही है। लेकिन खुद ममता बनर्जी चुनाव हार गई। इस विधानसभा चुनाव में सबसे हाई प्रोफाइल सीट नही नंदीग्राम में खेला हो गया। ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं खुद ममता बनर्जी विधायक के तौर पर विधानसभा नहीं जा पायेंगी। बंगाल में विधानसभा चुनाव आने के बाद राजनीतिक हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया है।

आपको बता दें कि नतीजे वाले दिन ही कोलकाता में BJP के दफ्तर में आग लगा दी गई थी। सोमवार को भी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या की खबर है। विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने पर गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि चुनाव के बाद शुरू हुई हिंसा में 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में डर का माहौल है। सत्ताधारी पार्टी हाथ बांध कर बैठी है। पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है। हमने इस मसले पर राज्यपाल से मुलाकात की है। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

वबीं BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें जीत का जश्न मना रहे कुछ लोग एक घर में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में BJP के ऑफिस और कुछ दुकानों पर कुछ लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बम भी फेंके गए। एक शख्स ने बताया कि TMC के उपद्रवियों ने मेरी दुकान लूट ली। यहां कम से कम 10 बम फेंके गए हैं। कूचबिहार के सितलकुची से भी हिंसा की खबरें हैं। नंदीग्राम में BJP के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। हल्दिया में रविवार शाम कुछ बदमाशों ने मीडियाकर्मियों से मारपीट की थी।

आपको बता दें कि रविवार को आए चुनाव नतीजों में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतीं है। BJP को 77 सीटें मिली हैं। कोरोना से उम्मीदवारों की मौत के कारण मुर्शिदाबाद में दो सीटों पर चुनाव टाल दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने ओडिशा की एक सीट पर भी चुनाव स्थगित कर दिए हैं। यह फैसला कोरोना की वजह से लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...