1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. हिना खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोड पर आई नजर, वीडियो हुआ वायरल

हिना खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोड पर आई नजर, वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हिना खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोड पर आई नजर, वीडियो हुआ वायरल

टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरों के जरिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर हिना खान नें ब्लू जीन्स और टॉप में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं, जिनमें वे बहुत प्यारी दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CDbGsxFjPlx/

हिना खान इन दिनों बिग बॉस के घर में सीनियर बनकर रह रही हैं और नए कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा रही हैं। हिना खान बिग बॉस के घर में रहते हुए भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में रॉकी और हिना सड़क पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हिना खान पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में हिना और रॉकी एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CFpFTulj3Nb/

वीडियो को शेयर करते हुए रॉकी जायसवाल  ने कैप्शन में लिखा, “हमने हर पल में इतनी जिंदगी देखी है, तुमने जिंदगी में जितने पल नहीं देखे। इस इश्क को भिगा दे, ऐसे बादल नहीं देखे। एक-दूसरे की बाहों मे हमेशा महफूज।” रॉकी जायसवाल के इस वीडियो को अब तक 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हिना खान  के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CGXTIFiDP6Q/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

बता दें कि हिना खान  ने टीवी की दुनिया में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से दमदार पहचान बनाई। इसके बाद वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई दीं।

टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था। टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म ‘हैक्ड’ के जरिए अपना कदम रखा और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आपको बता दें कि हिना खान ने कई टीवी शो में काम किया है और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...