1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. हिना खान इंडियन ड्रेस में कहर ढाती आई नजर, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की फोटो, देखें

हिना खान इंडियन ड्रेस में कहर ढाती आई नजर, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की फोटो, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हिना खान इंडियन ड्रेस में कहर ढाती आई नजर, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की फोटो, देखें

मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर हॅाट फोटोज शेयर की ही है। इसमें उनका स्टाइलिश अंदाज दिख रहा है। हिना खान की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस के स्टाइल के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस भी तारीफ के लायक हैं।

हिना खान लगातार अपने लेटेस्ट फोटोशूट के जरिए सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिर से अपनी कुछ तस्वीरों को फैन्स के बीच शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। हिना खान ने इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

इन तस्वीरों में हिना खान की स्टाइल के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन भी तारीफ के लायक हैं। तस्वीरों में हिना खान के एक्सप्रेशन पल-पल बदल रहे हैं जो कि काफी शानदार लग रहे हैं। हिना खान ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा: “स्माइल. आप सुंदर हो।” अभी तक एक्ट्रेस की फोटोज को 14 लाख 79 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि इससे पहले भी हिना खान ने अपने अंदाज से कई बार सुर्खियां बटोरी हैं।

बता दें कि हिना खान ने टीवी की दुनिया में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से दमदार पहचान बनाई। इसके बाद वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई दीं।

टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था। टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म ‘हैक्ड’ के जरिए अपना कदम रखा और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हाल ही में हिना खान बिग बॉस 14 में सीनियर कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...