रिपोर्ट: निहाल राठौर
नई दिल्ली: पहाड़ी क्षेत्र में सड़क हादसों का होना आम बात है। हिमाचल प्रदेश से ऐसी हीं एक खबर सामने आ रहीं है। जहां बस के पलट जाने से आठ लोगों की मौत और 11 लोग घायल बताए जा रहें है। आपको बता दें, कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार को एक प्राइवेट बस के गहरी खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। घटना के बाद लोगों मे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
चंबा के पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह तीसा उपमंडल में हुई। आनन-फानन मे घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सके।

राज्य विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दोपहर में सदन को बताया कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए उन्होंने एक जांच का आदेश दिया है।
हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने सदन को सूचित किया कि सुबह 10.15 बजे तीसा में कॉलोनी मोर के पास बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की जान चली गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया। साथ हीं उनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।