1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. तमिलनाडु का बेरहम पिता, 5 साल के मासूम को जिंदा जलाया

तमिलनाडु का बेरहम पिता, 5 साल के मासूम को जिंदा जलाया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तमिलनाडु का बेरहम पिता, 5 साल के मासूम को जिंदा जलाया

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

तमिलनाडु : तमिलनाडु से दिल दहला वाली घटना संज्ञान में आयी है । जहां एक पिता ने महज इस वजह से अपने 5 साल के मासूम बच्चे को जिंदा जला दिया, क्योंकि एक ज्योतिषी के मुताबिक वो बच्चा उस शख्स की तरक्की में बाधा बन रहा था । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

मामला तमिलनाडु के तिरुवरूर का है । जहां रामकी नाम का शख्स तंत्रमंत्र और ज्योतिष शास्त्र आदि पर विश्वास रखता था । एक दिन किसी ज्योतिष ने उसे बताया कि उसके बच्चे की वजह से वो तरक्की नहीं कर पा रहा है और उसकी बुरी किस्मत का कारण उसका पांच साल का बेटा है । इतना ही नहीं ज्योतिषी ने यह भी कहा कि उसका बेटा उसकी जान के लिए खतरा बन सकता है । ऐसा न हो इसलिए उसे अपने बच्चे को अगले 15 सालों के लिए खुद से दूर रखना होगा ।

जिसके बाद रामकी ने अपने बच्चे को रिश्तेदारों के यहां भेजने का फैसला किया । हालांकि, इस बात पर रामकी और उसकी पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ । बीते सोमवार को रामकी शराब पीकर घर आया । जिसके बाद एक बार फिर बेटे को घर रिश्तेदार के यहां भेजने को लेकर दोनों के बीच बहस हुई । विवाद इस हद तक बढ़ गया कि नशे में धुत रामकी को पांच साल के मासूम बच्चे पर जरा सी भी दया नहीं आयी । रामकी ने पेट्रोल डालकर अपने पांच साल के बेटे को जिंदा जला दिया । आनन फानन में किसी तरह बच्चे को अस्पताल ले जाया गया । हालांकि, डॅाक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया ।

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया । जिसके बाद मामले की तफ्तीश में जुट गयी है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...