सुपरस्टार कमल हासन 66 साल के हो गए हैं। 7 नवंबर 1954 को तमिलनाडु के परमाकुदी में जन्मे हासन वैसे तो तमिल सिनेमा के एक्टर हैं। लेकिन उन्होंने तेलुगु, मलयालम, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।

खास बात यह है कि सिर्फ बंगाली छोड़कर उन्होंने बाकी सभी फिल्म इंडस्ट्रीज में सिल्वर जुबली पूरी की है। कमल हासन के बारे में यह भी कम ही लोग जानते होंगे कि 1994 में सिंगल फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए लेने वाले वे पहले भारतीय अभिनेता बने थे।
वही सोशल मीडिया से लेकर उनके घर तक उनके चाहने वाले कमल हासन को बर्थडे विश कर रहे हैं। उनके फैंस ना सिर्फ सोशल मीडिया पर ही कमल हासन के लिए पोस्ट कर रहे हैं, बल्कि उनके घर पर भी उनके फैंस की भीड़ पहुंचीं, जो अपने पसंदीदा एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उन्हें उनका अभिवादन स्वीकार किया।
#Kamalhaasan Photoshoot Stills from Mumbai Arts, Culture Entertainment (2008) ! @ikamalhaasan#Throwback #KamalHaasan pic.twitter.com/7zBjL9bwgQ
— Kamalhaasan Fans Club (@NammavarFC) July 27, 2020
इस दौरान एक्टर अपने फैंस के बीच घिरे हुए नज़र आए और उन्होंने अपनी कार से निकलकर सभी को हाथ जोड़कर शुक्रिया कहा। सोशल मीडिया पर तो कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

बताया जा रहा है कि उनके बर्थडे के मौके पर ही कमल हासन अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट देने की तैयारी में हैं और शनिवार को उनकी 232वीं फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन लोकेशन कनगराज कर रहे हैं।

कमल हासन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तब कर दी थी, जब वे महज 6 साल के थे। 1959 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘कलाथुर कन्नम्मा’ में उन्होंने एक अनाथ बच्चे की भूमिका निभाई थी। उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्रेस्टीजियस प्रेसिडेंट गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया था।
कमल हासन इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले फिल्म अभिनेता हैं। वे 19 बार यह अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। कहा जाता है कि बाद में उन्होंने खुद फिल्मफेयर एसोसिएशन से अपना नाम विदड्रॉ कर लिया, ताकि भविष्य में युवा एक्टर्स यह अवॉर्ड जीत सकें।