1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, छोटा लखन सेवा समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा

धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, छोटा लखन सेवा समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा

1 अप्रैल को भव्य सुंदर कांड होगा। 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर आरती होगी और हवन प्रारंभ होगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्रसादी भंडारा होगा।

By: Naredra 
Updated:
धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, छोटा लखन सेवा समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा

बड़वानी: शहर के नवलपुरा स्थित श्री हनुमान मंदिर में हनुमानजी का जन्मोत्सव छोटा लखन सेवा समिति तत्वावधान में धूमधाम से मनाया जाएगा। आगामी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान निर्णय लिया कि राम नवमी महोत्सव भी मनाया जाएगा। जिसमें भगवान राम के जन्म के समय हवन पूजन होगा। महाप्रसादी का वितरण होगा। साथ ही सामूहिक रूप से सुंदरकांड का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कार्यक्रम के अनुसार 1 अप्रैल को भव्य सुंदर कांड होगा। 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर आरती होगी और हवन प्रारंभ होगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्रसादी भंडारा होगा। आनंद कारज भवन में हुई बैठक में हनुमान जन्मोत्सव पर की जाने वाली तैयारियों को लेकर सभी के सुझाव लिए गए। साथ ही दानदाताओं से यथाशक्ति सहयोग का आह्वान किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...