रिपोर्ट- माया सिंह
बिहार : बिहार के हाजीपुर के एक थाने में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला । जिसे देखने के लिए थाने के बाहर भीड़ लग गई । सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे कि थाने में पूरे दिन प्यार-मोहब्बत का ड्रामा चला । जिसे सुनकर हर कोई हैरान था और लड़की कॉन्स्टेबल से शादी करने की जिद्द पर अड़ी थी। हालांकि लड़की के इस मनमानी से परेशान आकर महिला SHO ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। अं
दरअसल , ये पूरा मामला बिहार के हाजिपुर का है, जहां एक लड़की को फेसबुक के जरिए एक कॉन्स्टेबल से प्यार हुआ। जो बाद शादी तक जा पहुंची। लेकिन लड़के यानि कॉन्स्टेबल ने शादी करने से मना कर दिया । फिर क्या था , लड़की इंतजार करने के बजाय शिकायत लेकर सीधे थाने पहुंच गई और वहां उसने जमकर हंगामा किया । लड़की की हाईवोल्टेज आशिकी का ड्रामा दिनभऱ चलता रहा ।
लड़की ने प्रेमी कॉन्स्टेबल पर एक साल से शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है , जो कि फिलहाल हाजीपुर थाने में ही तैनात है । लड़की की इस शिकायत पर महिला थाने की SHO ने तुरंत ही आरोपी कॉन्स्टेबल को थाने पर तलब कर लिया ।
बता दें कि नाबालिग लड़की पटना की रहने वाली है । उसने बताया कि आरोपी कॉन्स्टेबल पुलिस लाइन के नजदीक किराय पर एक मकान लिया है , जहां दोनो सालभर से पति-पत्नी की तरह साथ में रह रहे थे ।
लड़की की इस गंभीर आरोप पर पुलिस एफआइआर दर्ज करने को तैयार हो गई लेकिन इसके बाद लड़की ने जो किया इसको देखकर पुलिस भी हैरान रह गई । लड़की ने शिकायत लिखवाने से साफ-साफ मना कर दिया और थाने में ही शादी कराने की जिद्द करने लगी । लड़की के इस मनमानी से परेशान होकर महिला SHO ने उसके परिजन को बुलाया और लड़की को उनके हवाले कर दिया । जबकि लिखित शर्तनामा बनवा कर आरोपी कॉन्स्टेबल को पुलिस लाइन भेज दिया गया है ।