दतियाः पण्डोखर पीठाधीश्वर गुरु शरण जी महाराज के सानिध्य में 30वें पण्डोखर धाम महोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिद्ध पुरुषों, संत, महात्माओं के साक्षी बनने से श्रीराम महायज्ञ की गरिमा बढी वहीं धाम की भव्यता भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर गुंजायमान हो रही है।

महोत्सव के छठवें दिन श्री श्री 1008 अनंत बौद्ध श्री चेतन जी महाराज, अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर भी इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने। संतों के आगमन पर धाम के आचार्य उमाशंकर देवलिया सहित पण्डोखर धाम के शिष्यों ने अगवानी कर परिसर में स्थापित श्री पण्डोखर बालाजी महाराज सहित धाम परिसर में स्थित सभी देवी देवताओं के दर्शन कराए। आगंतुक संतो को श्रीराम महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा आदि का अवलोकन कराया। इस मौके पर श्री गुरु शरण जी महाराज ने कहा कि जिस तरह चन्द्रमाँ शरद ऋतु की गर्मी सोख लेता है, ठीक उसी प्रकार सिद्ध पुरुषों, संतों, महात्माओं के दर्शन से मानव के पाप नष्ट हो जाते हैं।
श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास पंडित विनोद शास्त्री उरई आगरा वालों द्वारा श्री कृष्ण की अनेक बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान ने बाल लीलाओं के माध्यम से अनेका अनेक दैत्यों का संघार किया। क्यों कि पृथ्वी का भार उतारने के लिए ही प्रभु अवतार लेते हैं। सर्वप्रथम सबसे कम उम्र में बाल श्रीकृष्ण ने पूतना जैसी राक्षसी का वध किया। कितने दयालु हैं प्रभु को पूतना ने विष पिलाया लेकिन भगवान ने उसको माता की सद्गति प्रदान की ऐसे दयालू की शरण ग्रहण अगर हम नहीं करते हैं तो फिर हमसे बड़ा अज्ञानी मूर्ख कौन होगा। सभी कथाओं का अध्यात्म दर्शन करा कथा व्यास पं. विनोद शास्त्री जी महाराज द्वारा सभी भक्तों को लौकिक कथा भी समझा कर भक्तों को आनंदित किया और भक्तों ने अपने जीवन का लाभ उठाया।
इस दौरान पं. अभिषेक रावत छूटुकू महाराज एवं द्रविड़ चौबे द्वारा वेद मंत्रों से मुख्य परीक्षित श्री सोनी जी जी द्वारा पूजन करा भगवान बालकृष्ण लाल का सभी ने उत्सव मनाया। वृंदावन से आए माही शर्मा एंड ग्रुप द्वारा भक्ति युक्त भजनों एवं विभिन्न प्रकार के बृज नृत्यों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशन सिंह उर्फ बज्जू राय, ठाकुर रज्जन सिंह गौर, आचार्य पंडित उमाशंकर देवरिया, बारिश खान, संजय सोनी, अमित शर्मा, अनुराग शर्मा, अजय गौड़ एवं छोटू दादा द्वारा किया गया। पण्डोखर धाम के पुजारी श्री श्याम पुजारी ने मंत्र उच्चारण कर मंच पर विराजमान हनुमान जी महाराज का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ कराया।
ग्वाला हास्य कलाकार जीतू बोना की बृज भाषा युक्त चुटकुलों से श्रोताओं से भरा सांस्कृतिक मंच पांडाल हसी के ठहाकों से गूंजा। हारमोनिया एवं कीबोर्ड पर संगत टिंकू चौधरी, ढोलक पर राहुल बृजवासी एवं पैड पर राजकुमार बृजवासी ने संगत की। 08 अप्रैल को दमोह से पधारे जित्तू खरे बादल और ग्रुप द्वारा बुंदेली राय गायन की प्रस्तुति संस्कृतिक मंच से होगी।
दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाहा की रिपोर्ट