1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. ऐपल ऐप स्टोर से हटाया गया Google Pay ऐप, जानिए क्यों ?

ऐपल ऐप स्टोर से हटाया गया Google Pay ऐप, जानिए क्यों ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऐपल ऐप स्टोर से हटाया गया Google Pay ऐप, जानिए क्यों ?

ऐपल ऐप स्टोर से Google Pay ऐप हटा लिया गया है. वजह साफ नहीं है, लेकिन आईफोन के ऐपल ऐप स्टोर में Google Pay ऐप नहीं दिख रहा है.

ऐप स्टोर में Google Pay ऐप नहीं दिख रहा है. हालांकि आईफोन में पहले से इंस्टॉल किया गया Google Pay ऐप काम कर रहा है, लेकिन ट्रांजैक्शन में दिक्कतें आ रही हैं.

गूगल के मुताबिक़ Google Pay में को ऐप स्टोर से कुछ प्रॉब्लम फिक्स करने के लिए हटाया गया है. एंड्रॉयड के साथ ऐसा नहीं है और गूगल प्ले स्टोर में Google Pay ऐप उपबल्ध है.

गूगल ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि कुछ iOS यूज़र्स को Google Pay ऐप में ट्रांजैक्शन फेलियर की इश्यू हो सकता है. इसे ठीक करने के लिे टीम काम कर रही है.

खबर लिखे जाने तक Google Pay ऐप ऐपल के ऐप स्टोर पर वापस नहीं आया है. गूगल ने कहा है कि ऐप स्टोर में वापस आने के बाद एक अपडेट दिया जाएगा.

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तरह से कुछ ऐप्स ऐप स्टोर से हटाए जाते रहे हैं. दरअसल ऐप में कुछ समस्या होने की वजह से भी कंपनियां इसे स्टोर से हटाती हैं ताकि ज्यादा यूजर्स का नुकसान न हो.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...