1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस तारा सुतारिया के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्दी ही टाइगर के साथ आएंगी नजर: पढ़ें

एक्ट्रेस तारा सुतारिया के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्दी ही टाइगर के साथ आएंगी नजर: पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस तारा सुतारिया के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्दी ही टाइगर के साथ आएंगी नजर: पढ़ें

कई अटकलों के बाद, हीरोपंती 2 के निर्माताओं ने आखिरकार तारा सुतारिया को सफल एक्शन फ्रैंचाइज़ी की दूसरी किस्त में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी फीमेल लीड के रूप में घोषित कर दिया है।

आपको बता दे, हीरोपंती 2 में लीड एक्टर टाइगर श्रॉफ के नाम के बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी मेकर्स ने फैसला कर लिया है। खबर है कि मेकर्स ने तारा सुतारियाके नाम पर बतौर फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए मुहर लगा दी है।

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हीरोपंती 2 में वह टाइगर श्रॉफ के साथ के साथ नजर आएंगी। प्रोडक्शन हाउस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला ने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म में तारा सुतारिया के कुछ सीन देखे थे और उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने उनका दिल जीत लिया।

तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ दो साल बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। इस साल की शुरुआत में निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने ‘हीरोपंती 2’ की घोषणा की थी और एक्शन फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त के साथ निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने स्केल, एक्शन और अन्य सभी पहलुओं के मामले में इस फ्रैंचाइजी को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बनाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...