रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: इंडोनिशिया से वारदात का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। इन दिनों वहां एक घटना चर्चा का विषय बना हुआ है, जो सबके लिए एक सबब है। एक महिला पर कथिततौर पर आरोप लगा है कि वह अपने पहले बॉयफ्रेंड को मारने के इरादे से उसके घर जहर भेजा। लेकिन प्रेमी के घर भेजी गई जहरयुरक्त खाने वाली चीज को डिलिवरी करने वाले शख्स के 10 साल के बेटे ने गलती से खा लिया, और उसकी मौत हो गई।
द सन की खबर के अनुसार, आरोपी लड़की का नाम नानी अपिलियानी नूरजमन है, उसकी उम्र 25 वर्ष है। उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड टॉमी को मारने के लिए साइनाइड (एक किस्म का जहर) से भरा चिकन भेजा।

वहीं पुलिस की मानें तो, नानी ने उसके लिए मोटरसाइकिल टैक्सी ड्राइवर को खाना दिया। ताकि वो टॉमी के बंटुल, योग्याकार्ता, में खाना डिलीवर कर दें। ये घटना 25 अप्रैल की बताई जा रही है। 47 वर्षीय बंडिमान नाम के शख्स ये खाना डिलीवर करने के लिए ले गया था।
जब बंडिमान डिलीवरी की लोकेशन पर पहुंचे। तो टॉनी की पत्नी ने दरवाजा खोला। टॉनी घर नहीं था। वो कंफ्यूज थे कि अब इस खाने का क्या करें, क्योंकि टॉनी की वाइफ ने इसे लेने से इंकार कर दिया था। तो वो इस खाने को अपने घर ले गए। इफ्तार में उनकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटे हामिद ने ये खाना खा लिया।
टॉमी के बेटे और पत्नी ने जैसे ही चिकन खाया उन दोनों को उल्टियां होने लगी। उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स उनकी पत्नी को तो बचा पाए लेकिन बेटे की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने मामले की जांच की। पता चला कि नानी, टॉमी से नाखुश थी। टॉमी ने शादी कर ली थी। वो इस बात से गुस्सा थी। फिलहाल वो पुलिस की हिरासत में हैं।