1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. गौरी खान ने 13 साल पुरानी फोटो की शेयर, तस्वीर देखकर हो जाएँगे हैरान

गौरी खान ने 13 साल पुरानी फोटो की शेयर, तस्वीर देखकर हो जाएँगे हैरान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गौरी खान ने 13 साल पुरानी फोटो की शेयर, तस्वीर देखकर हो जाएँगे हैरान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। गौरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी 13 साल पुरानी फोटो शेयर की है, जो वायरल हो गई है।

दरअसल गौरी के फैन पेज पर उनकी साल 2007 की फोटो पोस्ट की गई है, जिसमें वो अब से काफी अलग लग रही हैं। इन फोटोज में गौरी ग्रे कलर का टॉप और ब्लू कलर की स्कर्ट पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने अपने ब्लॉन्ड हाइलाइटेड बालों को सॉफ्ट कर्ल के साथ खुला रखा।

इन तस्वीरों में गौरी ब्राउन कलर के बूट्स पहने हुए हैं। अपनी इस फोटो को गौरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कर लिखा, ‘ओह!! यह लुक मुझे याद है।’ इसके साथ उन्होंने लव दिस भी लिखा। हाल ही में अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं।

गौरी खान  ने फिर से एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है. उनकी यह फोटो साल 2007 की है। फोटो में गौरी खान टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही हैं। आज के हिसाब से फोटो की तुलना करने पर यह देखा जा सकता है कि तब से अब तक गौरी खान का लुक कितना बदल गया है।

गौरी खान ने यह फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है: “मुझे यह लुक याद है।” फोटो में गौरी खान व्हाइट टॉप और ब्लू स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं।

गौरी खान की इस फोटो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब गौरी खान की फोटो और वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी उनके पोस्ट सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में गौरी खान का एक पेंटिंग बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

बता दें कि गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं, लेकिन इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं, जिसमें ‘ओम शांति ओम’, ‘दिलवाले’, ‘माय नेम इज खान’, ‘हैप्पी न्यू ईयर ‘, ‘रईस’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘मैं हूं ना’, ‘ऑलवेज कभी कभी’ और ‘डॉन 2’ शामिल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...